राज्य समाचार

रोजगार पंजीयन को आधार से लिंक कराना अनिवार्य

Spread the love

महासमुंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद में पंजीकृत आवेदकों के लिए रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2024 के पूर्व पंजीयन करवाने वाले आवेदक अपने रोजगार पंजीयन को आधार से लिंक करा सकते हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके लिए आवेदक गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध CG Rojgar Portal App डाउनलोड कर सकते हैं अथवा वेबसाइट www.cgemployment.gov.in पर लिंकिंग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त वे किसी भी ऑनलाइन सुविधा केन्द्र अथवा स्वयं भी इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि रोजगार पंजीयन कार्ड पर अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं जो आवेदक नया पंजीयन, अतिरिक्त योग्यता दर्ज कराना या नवीनीकरण करना चाहते हैं, वे भी इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद से सीधे संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष क्रमांक 07723-299025 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button