राजनीतीराज्य समाचार

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का पहला विस्तार कल, तीन नए मंत्री लेंगे शपथ, विभागों को लेकर सत्ता के गलियारों में अटकलें तेज़

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल होने जा रहा है। सुबह 10:30 बजे राजभवन में तीन नए मंत्री शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि शपथ के बाद शाम तक विभागों का बंटवारा भी कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री 21 अगस्त को विदेश यात्रा पर रवाना होने से पहले विभागों का युक्तियुक्तकरण कर देंगे।

पिछली बार हुआ था लंबा इंतजार

दिसंबर 2023 में जब 11 मंत्रियों ने शपथ ली थी, तब विभाग मिलने में 10 दिन से अधिक का समय लग गया था। इस बार सीएम ने पहले से ही रणनीति तैयार कर ली है और शपथ के तुरंत बाद विभागों का ऐलान कर दिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संभावित विभागों का कैलकुलेशन

???? गजेंद्र यादव – शिक्षा मंत्रालय
दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी मिल सकती है। अभी यह विभाग मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम विजय शर्मा के पास हैं।

???? खुशवंत साहेब – पीएचई व ग्रामोद्योग
सूत्रों के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री अरुण साव से पीएचई का विभाग लेकर खुशवंत साहेब को दिया जा सकता है। उनके पास खादी एवं ग्रामोद्योग भी जाने की संभावना है।

???? राजेश अग्रवाल – आबकारी व वन
आबकारी विभाग सीएम अपने पास नहीं रखना चाहते। ऐसे में यह विभाग राजेश अग्रवाल को मिल सकता है। यदि मंत्री केदार कश्यप वन विभाग छोड़ते हैं तो वह भी राजेश अग्रवाल को सौंपा जा सकता है।

क्यों खास है यह विस्तार ?

  • दिसंबर 2023 में विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
  • उसी कुछ समय बाद ही 11 मंत्रियों को शामिल किया गया था, लेकिन एक पद खाली रहे।
  • जून 2024 में बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद एक और पद खाली हो गया।
  • अब तीन नए मंत्री जुड़ने से कैबिनेट का आकार 14 होगा, जो हरियाणा की तर्ज पर तय किया गया है।

अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि सीएम किन चेहरों को कौन सा विभाग सौंपते हैं और किस तरह सरकार का नया समीकरण बनता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button