राज्य समाचार

इस नवरात्र बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के होंगे VIP दर्शन, भक्तों को देना होगा 2100 रुपए का शुल्क

Spread the love

29.08.22| छत्तीसगढ़ में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के इस शारदीय नवरात्र VIP दर्शन होंगे। इसके लिए भक्तों को 2100 रुपए का शुल्क चुकाना होगा। एक परिवार से 2 बच्चे सहित 6 सदस्य एक साथ गर्भगृह तक जाकर माता रानी के दर्शन कर सकेंगे। अन्य भक्तों को गर्भगृह के बाहर स्थित गणेश जी की मूर्ति के पास से ही दर्शन करने की अनुमति है। दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार, विधायक देवती कर्मा, मंदिर के प्रधान पुजारी की उपस्थित में हुई टेंपल कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

बताया जा रहा है कि, पिछले साल ही VIP दर्शन की शुरुआत की गई है। VIP दर्शन के लिए 1100 रुपए का शुल्क जमा करना निर्धारित किया गया था। हालांकि, नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक यह सुविधा उपलब्ध थी। लोगों का रिस्पॉन्स काफी अच्छा मिला था। इस बार इस शुल्क में 1000 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। परिवार के 4 सदस्य समेत 2 बच्चों के अलावा संख्या बढ़ती है तो प्रति सदस्य 300 रुपए का का टिकट अलग से कटवाना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button