राज्य समाचार

बिलासपुर में महुआ शराब बनाने वाले 5 लोग गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। टीम ने 89 हजार रुपए की अवैध शराब और महुआ लहान जब्त किया। इस कार्रवाई में 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आबकारी आयुक्त श्यामलाल धावड़े के निर्देश पर यह कार्रवाई वृत सीपत कोटा और तखतपुर बिलासपुर पश्चिम मस्तूरी क्षेत्र में की गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन और प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के नेतृत्व में विभाग अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रहा है।

टीम ने 123 लीटर देसी-विदेशी शराब और 400 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया। सीपत के भिल्मी में मुख्य आरोपी गोविंद यादव ने आबकारी टीम से बचने के लिए घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था। टीम के पहुंचने पर वह घर में छिप गया। लेकिन इस बार टीम ने उसे भागने का मौका नहीं दिया और घर से पकड़ लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बाकी गिरफ्तार आरोपियों में बिल्लीबंद थाना कोटा का रामझुल धनुहार, मूर्तिपारा का करण मोहले, देवरी थाना सीपत के दिलीप कुमार कुर्रे और सत्यपाल बंजारे शामिल हैं। थाना पचपेड़ी के सोन डेरा से भी अज्ञात आरोपी द्वारा छिपाई गई अवैध शराब जब्त की गई। सभी आरोपियों पर आबकारी एक्ट की धारा 34(1)क, 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button