राज्य समाचार

पप्पू ढिल्लन चार दिन की ईडी रिमांड में, स्पेशल कोर्ट ने दी मंजूरी

Spread the love

11.05.23| छत्तीसगढ़ में कथित 2000 करोड़ के शराब घोटाले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा गिरफ्तार किए गए भिलाई के होटल व शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन की चार दिन की ईडी रिमांड स्पेशल कोर्ट ने मंजूर कर दी है. अब अनवर ढेबर और पप्पू ढिल्लन को एक साथ कोर्ट में पेश किया जाएगा. हालांकि एक अन्य आरोपी नितेश पुरोहित उर्फ अप्पू के मामले में अभी कोर्ट ने कोई फैसला नहीं दिया है. बुधवार को जब ईडी ने अप्पू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, तब उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, उसे एम्स में भर्ती कराया गया है.

ईडी ने गुरुवार को भिलाई के होटल व शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. शराब घोटाले में यह तीसरी गिरफ्तारी है. ढिल्लन का शराब कारोबार छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखंड में भी है. उसके खिलाफ भिलाई के थाने में कई केस दर्ज हो चुके हैं. इससे पहले अनवर ढेबर और नितेश पुरोहित उर्फ अप्पू को ईडी ने गिरफ्तार किया है. स्पेशल कोर्ट ने ढेबर को पहले चार दिन फिर पांच दिन की ईडी रिमांड मंजूर की है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोल परिवहन में कथित लेवी के मामले के बाद अब ईडी शराब में हुए घोटाले की जांच कर रही है. इस मामले में राजधानी रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर को ईडी ने शनिवार को एक होटल से गिरफ्तार किया. इसके बाद कोर्ट में पेश कर 14 दिन की रिमांड मांगी. हालांकि, स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत ने सिर्फ चार दिन की रिमांड मंजूर की. बुधवार को जब ईडी ने रिमांड अवधि खत्म होने पर अनवर को पेश किया तो फिर रिमांड देने की मांग की. साथ ही, नितेश पुरोहित उर्फ अप्पू को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. अप्पू पर हवाला का आरोप है. कोर्ट ने अनवर की पांच दिन की रिमांड मंजूर की है. वहीं, अप्पू की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे एम्स में भर्ती कराया गया. उसकी रिमांड के संबंध में फैसला सुरक्षित है.

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button