राज्य समाचार

कोरबा लोकसभा चुनाव के लिए सह समन्वयक नियुक्त किए गए विकास महतो, प्रशस्त होगी भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के जीत की राह, समर्थकों में हर्ष

कोरबा। लोकसभा इलेक्शन के लिए भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री विकास महतो को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा गया है। उन्हें पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए सह समन्वयक नियुक्त किया गया है। उन्हें यह दायित्व मिलने से जहां उत्साहित और हर्षित कार्यकर्ता दोगुनी ताकत से भाजपा के विजयरथ को गति प्रदान करने अपनी ऊर्जा समर्पित करेंगे, कोरबा में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के जीत की राह प्रशस्त होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश की कुल 11 सीटों पर लोकसभा समन्वयक एवं सह-समन्वयकों की नियुक्ति की है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रोहरा ने नियुक्ति आदेश जारी किया है। इसमें युवाओं के लोकप्रिय जन नेता विकास रंजन महतो पर विश्वास जताते हुए पार्टी आला कमान ने सह समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी है। विकास रंजन महतो भाजपा के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर पार्टी की सेवा का अनुभव प्राप्त है। वे वर्तमान में भाजपा प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके पहले वे प्रदेश कार्य समिति सदस्य रह चुके हैं। रायगढ़ जिले के सह प्रभारी का दायित्व भी संभाल चुके हैं। भाजपा के महत्वपूर्ण कार्यक्रम, लाभार्थी योजना के प्रदेश सहसंयोजक की जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर चुके हैं। कोरबा लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के लिए विकास महतो का तजुर्बा और युवा समर्थकों की विशाल टीम भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के लिए कोरबा लोकसभा की छह विधानसभा सीटों पर प्रचार अभियान को तीव्रता प्रदान करने में अहम भूमिका अदा करेगी। उल्लेखनीय होगा कि कोरबा लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व रामपुर विधायक वरिष्ठ नेता ननकी राम कंवर और श्रीमती रेणुका सिंह को समन्वयक बनाया है। उनके मार्गदर्शन में सह समन्वयक की जिम्मेदारी विकास महतो और जोगेश लाम्बा को दी गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button