राष्ट्रीय खबरें

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Spread the love

लता मंगेशकर का आज निधन हो गया है। वह 92 साल की थीं। लता मंगेशकर को ‘मेलोडी की रानी’ और ‘भारत की कोकिला’ के नाम से जाना जाता था। रविवार की सुबह करीब 8:12 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को शिवाजी पार्क ले जाया जाएगा। बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। वहीं ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा कि आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी(लता मंगेशकर) का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था।

पीएम मोदी बोले- दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर कहा कि मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूँ। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वे हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी। लता दी ने विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि स्वर्गीय लता मंगेशकर ने अपने स्वरों से ना ही केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया था। उनके जाने से देश और संगीत की हानि हुई है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिलें।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button