राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

Independence Day- स्‍वतंत्रता दिवस पर CM Bhupesh की बड़ी घोषणा

Spread the love

रायपुर। स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्‍य समारोह में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने ध्‍वजा रोहण किया। इसके बाद बघेल ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए स्‍वतंत्रा दिवस की बधाई और शुभकमनाएं दी।

घोषणा: – 1

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश के साहित्यिक वातावरण को और भी सुदृढ़ करने के लिये साहित्यकारों को तीन श्रेणियों में ‘‘छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी सम्मान’’ दिये जाने की घोषणा की।

पहला – छत्तीसगढ़ी एवं अन्य बोली जैसे गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुरुख आदि में लिखे गये साहित्य के लिये।

दूसरा – हिंदी में लिखे गये पद्य के लिये।

तीसरा – हिंदी में लिखे गये गद्य के लिये यह सम्मान दिया जायेगा।

हर श्रेणी में सम्मानित साहित्यकारों को 5 लाख रूपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे

 

घोषणा:- 2

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उनकी अस्मिता बनाये रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम निर्णय लेने जा रहे हैं कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को शासकीय नौकरियों से प्रतिबंधित किया जायेगा।

 

घोषणा:- 3

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया जाएगा। यह प्रावधान इसी वर्ष से लागू किये जायेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button