राज्य समाचार

कांकेर में राज्यपाल ने किया जंगलवार कॉलेज का निरीक्षण

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राज्यपाल रमेन डेका ने कांकेर जिले के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को सिंगारभाट स्थित ‘काउंटर टेरेरिज्म एंड जंगल वारफेयर‘ महाविद्यालय में पहुंचकर जवानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की बारीकियों की जानकारी ली। इस दौरान जवानों के अभ्यास का लाइव डेमो देखा और उनका उत्साहवर्धन किया।

राज्यपाल महाविद्यालय में स्थित म्यूजियम में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख माओवादी घटनाक्रम से अवगत हुए। इसके अलावा राज्यपाल ने जंगलवार कॉलेज का भ्रमण कर विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों में प्रशिक्षार्थियों के द्वारा अभ्यास का डेमो देखा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राज्यपाल को जंगल वार महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भी प्रदाय किया गया। इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी आर प्रसन्ना, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई. के. एलेसेला सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button