राज्य समाचार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Spread the love

21.05.22। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के साथ साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के तहत सभी जिलों में हो रहे विकास कार्यों को दर्शाया गया है.

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर विकास प्रदर्शनी लगाई गई है. मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी स्थल पर लगे राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के क्रियान्वयन को आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है. सुराजी गांव योजना, राम वन गमन पर्यटन परिपथ, वन अधिकार पत्र वितरण, वनोपज संग्रहण, राजीव युवा मितान क्लब योजना और छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन को भी प्रदर्शनी में दर्शाया गया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button