राज्य समाचार

BREAKING : अस्पताल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

बस्तर – जिले में अस्पलात में अचानक आग लग गई. आग लगने से काले धुएं के गुबार उठने लगे. घटना से अफरा तफरी मच गई. वहीं अस्पलात के मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आगजनी की घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. आग लगने का कारण अज्ञात है.

जानकारी के अनुसार, बस्तर जिले के बास्तानार ब्लॉक में किलेपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक आग लग गई. स्वास्थ्य केंद्र के स्टोर रूम में लगी आग बेहद तेजी से आस-पास के कमरों में फैलने लगी. बढ़ती आग और धुएं के गुबार के बीच स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया. आग लगने की जानकारी कोड़ेनार थाने के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी गई.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया लेकिन इसे पहले ही स्टोर रूम में पड़ी लाखों के कीमत की दवाइयां और जरूरी फाइलें जलकर खाक हो गई. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इसपर जांच की जा रही है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button