राज्य समाचार
स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहटों में श्रमदान कर स्वच्छता के लिए कर रहा जागरूक
झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़कर तत्काल अस्पताल पहुंचने की भी जानकारी दी गई
जशपुरनगर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा अंतर्गत ग्राम आसनपानी मरंगी दूरस्थ अंचलों और दुर्गम बसाहट विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी पहाड़ी कोरवा ग्राम में सर्प दंश से बचाव जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें घर एवं आंगन की साफ सफाई , पलंग पर सोने की सलाह, तत्काल अस्पताल आने एवं पूर्ण विश्वास के साथ इलाज लेने की सलाह दी गई। स्वच्छता एवं स्वच्छ रहने के अनुभव साझा और टीम बगीचा के द्वारा श्रमदान किया गया।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा स्वच्छ वातावरण निर्मित करते हुए सर्पदंश की घटनाओं में कमी लाने के साथ मृत्यु दर में कमी लाने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। जागरूकता अभियान के साथ श्रमदान का कार्य प्राथमिकता के साथ ग्राम पंचायतों में लगातार जारी रखा जाएगा।
Live Cricket Info