राज्य समाचार

संवाद से समाधान की ओर, जन सेवा को समर्पित है सुशासन तिहार: वित्त मंत्री

Spread the love

वित्त मंत्री ने ससहा में आयोजित समाधान शिविर में पात्र हितग्राहियों को किया सामग्री वितरण

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।   सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत ससहा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  ओपी चौधरी शामिल हुए। इस शिविर में कुल 12 ग्राम पंचायतों के नागरिकों ने भाग लिया, जिसमें भिलौनी, ससहा, कोसीर, डोंगाकोहरौद, धनगांव, मेकरी, हिर्री, सिर्री, मुड़पार, खरखोद, चुरतेला और भूईगांव शामिल रहे।

समाधान शिविर में आए 3965 आवेदनों का विभागवार शत-प्रतिशत निराकरण कर सुशासन का प्रमाण प्रस्तुत किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन कर अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली। इस दौरान मंत्री श्री चौधरी ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, वय वंदन कार्ड एवं ऋण पुस्तिका सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण किया। गर्भवती व शिशुवती माताओं को पोषण आहार भी प्रदान किया गया।

मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तीन चरणों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित अन्य मंत्रीगण, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि स्वयं गांव-गांव जाकर समस्याएं सुन रहे हैं और तत्काल समाधान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी घोषणा किया कि ससहा पंचायत में 20 लाख रुपए तक के विकास कार्यों को 24 घंटे के भीतर स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत लाभ की जानकारी भी महिलाओं से ली, जिस पर सभी महिलाओं ने एकमत होकर योजना का लाभ मिलने की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा हम राज्य के समग्र विकास के लिए संकल्पित है और निरंतर कार्यरत है।

लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कृषि विभाग को खरीफ सीजन हेतु खाद-बीज की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जनपद अध्यक्ष रंजना मानस जांगड़े, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय और जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button