राज्य समाचार

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी जीवन की संजीवनी

बोन मेरो ट्रांसप्लांट से साधुराम साहू को मिला नया जीवन

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजनांदगांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना गंभीर और जटिल बीमारियों से पीडि़त आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए एक जीवनदायिनी योजना साबित हो रही है। इस योजना के तहत राज्य सरकार महंगे इलाजों के लिए पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे वे बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्राप्त कर सकें। ऐसी ही एक कहानी राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुड़पार निवासी  साधुराम साहू की हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 4 लाख 40 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। जिससे उनका बोन मेरो ट्रांसप्लांट संभव हो सका। यह सहायता उनके लिए सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि उनके लिए पुनर्जन्म साबित हुआ।

साधुराम साहू के पुत्र  अमर लाल साहू ने बताया कि उनके पिता को जनवरी 2024 में खेत में काम करते समय उनके कमर में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ। प्रारंभिक इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल राजनांदगांव में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें रीढ़ की हड्डी से जुड़ी गंभीर समस्या बताई और किसी अच्छे हॉस्पिटल में इलाज करने की सलाह दी। उसके बाद उन्हें रायपुर के बालको मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के पश्चात बोन मेरो ट्रांसप्लांट की सलाह दी। साथ ही इलाज के लिए कुल खर्च लगभग 15 से 17 लाख रूपए आंका गया, जो एक किसान परिवार के लिए अत्यंत कठिन चुनौती थी।

इसी बीच  साधुराम साहू बालको मेडिकल सेंटर रायपुर से उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि योजना के तहत आवेदन करने पर शासन से हमें 4 लाख 40 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई। यह राशि इलाज के लिए संजीवनी सिद्ध हुई। सितंबर 2024 में नया रायपुर स्थित बालको मेडिकल सेंटर में उनका सफल बोन मेरो ट्रांसप्लांट किया गया। वर्तमान में  साधुराम साहू की तबीयत पहले से बेहतर है। डॉक्टरों ने उन्हें भारी कार्यों से परहेज करने की सलाह दी है और समय-समय पर जांच की जा रही है। उनके पुत्र अमर लाल साहू कहते हैं कि हमारे लिए यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि जीवन की दूसरी शुरूआत है। अगर सरकार की मदद नहीं मिलती, तो हम अपने पिता के इलाज के लिए सोच नहीं पाते। सरकार ने हमें हिम्मत दी और आज वह स्वस्थ हैं। इसके लिए हम पूरे परिवार की ओर से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button