अपराधराज्य समाचाररोचक तथ्य

कोरबा में नन्हे रोजेदारों का सम्मान : 300 से अधिक बच्चों को मिला मंच, रमजान के जज़्बे को किया सलाम !

कोरबा । ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में जिले में एक प्रेरणादायक और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें “नन्हे रोजेदार सम्मान” मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा । जिला संरक्षक आरिफ सेठ और जिला अध्यक्ष अमन रज़ा ख़ान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक और धार्मिक समरसता की खूबसूरत मिसाल पेश की ।
इस खास अवसर पर माहे रमजान की पवित्रता, इबादत और सब्र के जज़्बे को सम्मानित करते हुए 11 वर्ष से कम उम्र के 300 से अधिक नन्हे बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया । इन बच्चों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और श्रद्धा के साथ रोज़े रखकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जुबेर महमूद खान, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष शेख अतहर हुसैन, संभाग सचिव अब्दुल रहीम, मुस्लिम समाज के मुतवल्ली सैय्यद वाजिद, सदर इशहाक खान, पंडरिया अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान और अल्पसंख्यक नीति मंच के प्रदेश मंत्री मोहम्मद आलम सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे ।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में रमजान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महीना सिर्फ रोज़ा रखने का नहीं, बल्कि सब्र, त्याग, इबादत और इंसानियत को अपनाने का संदेश देता है । विशेष रूप से छोटे बच्चों द्वारा रोज़ा रखना उनके भीतर के संस्कार, अनुशासन और धार्मिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो पूरे समाज के लिए गर्व की बात है ।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए भी प्रेरित किया गया । वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक मूल्यों के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी उतनी ही जरूरी है, ताकि नई पीढ़ी हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके और समाज का नाम रोशन कर सके ।
इस दौरान नन्हे रोजेदारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया । बच्चों के चेहरों पर खुशी, गर्व और उत्साह साफ झलक रहा था । अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सकारात्मक सोच, अनुशासन और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने कहा, “माहे रमजान हमें सब्र, त्याग और इंसानियत की सीख देता है । नन्हे बच्चों द्वारा रोज़ा रखना उनकी लगन और ईमानदारी को दर्शाता है, जो काबिले-तारीफ है । हमारी संस्था का उद्देश्य समाज में शिक्षा, एकता और सेवा की भावना को मजबूत करना है । ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम नई पीढ़ी को सही दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं ।”
उन्होंने आगे कहा, “नन्हे रोजेदार हमारे समाज का भविष्य हैं । इनके उत्साह को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित करना भी बेहद जरूरी है, ताकि वे एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बन सकें ।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव जसीम मेमन, अमान अली, शोएब मेमन, आफताब मिर्जा, मोशीन मेमन (रॉयल बूट), सोहेल खान (बाबू), नोमान अली, अबरार खान, अफज़ल खान, सद्दाम हुसैन (गोल्डी), रिजवान मेमन, शेख अदनान (पप्पू), शानवाज़ खान, अज़हर अली, शरीफ मेमन (गोलू), सोहेल राइन, जमाल, सलमान खान (बुगी), रेहान खान, अमान खान, अयान खान, ज़िशान खान, अब्दुल सहीद (मुन्ना), शेख स्माइल (इम्मू), बरकत अली, मोईन रज़ा सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा ।
यह आयोजन न सिर्फ एक सम्मान समारोह था, बल्कि समाज में एकता, शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा देने का सशक्त संदेश भी देता नजर आया ।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button