राज्य समाचार

धमतरी जिले में तेंदुए का आतंक, किसान के घर में घुसकर 100 मुर्गियों को मारा

Spread the love

धमतरी । धमतरी जिले के घटुला गांव में तेंदुए का आतंक जारी है। तेंदुए ने एक किसान के घर में घुसकर लगभग 100 मुर्गियों को मार डाला। इसके साथ ही पाइक भांठा इलाके में भी एक बकरी और कुत्ते की जान ले ली। यह घटना बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र की है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में खतरे का माहौल है, जिसके चलते वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। वन विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों में दहशत
जंगली जानवरों द्वारा लगातार हमलों की घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और विशेष रूप से रात के समय घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button