राज्य समाचार

अपेक्स बैंक ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और एटीएम का किया वितरण

Spread the love

जशपुरनगर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत जिले में अपेक्स बैंक के शाखा मुख्यालयों में किसान क्रेडिट कार्ड वितरण सप्ताह का आयोजन किया गया और किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया साथ ही अपेक्स बैंक जशपुर की शाखा में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं एटीएम कार्ड बनाकर भी दिया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानो के लिए रबी और खरीफ की फसल के लिए खाद और बीज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं और अपेक्स बैंक के माध्यम से किसानों को खाद बीज के लिए ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के लिए जारी कैलेंडर अनुसार जिले के चारों अपेक्स बैंक शाखा में संबंधित समितियों में पंजीकृत नए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया इन किसानों को अब समितियों से मिलने वाले समस्त सुविधाओं जैसे 0 प्रतिशत ब्याज में ऋण, खाद एवं बीज ऋण के रूप में मिलेगा।

साथ ही धान बेचने की सुविधा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के अपेक्स बैंक के प्रबंधक, पर्यवेक्षक एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं समिति के प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button