राज्य समाचार

सड़क हादसा में ड्राइवर जिंदा जला

Spread the love

रायपुर  (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  आरंग क्षेत्र के पारागांव के पास नेशनल हाइवे में भीषण हादसा हो गया. तड़के सुबह करीब 4 बजे ट्रेलर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।जिसके बाद दोनों वाहनों में देखते ही देखते आग भीषण आग लग गई। हादसे में ट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।फिलहाल मृतक चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना आरंग के पास पारागांव की है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान जिप्शम से भरे ट्रक का टायर फटने के कारण ड्राइवर और खलासी वाहन से नीचे उतरे हुए थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हादसे के बाद नेशनल हाईवे 53 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक ट्रेलर चालक की पहचान करने के प्रयास जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button