राज्य समाचार

कोसाबाड़ी मण्डल में राजेश को अध्यक्ष बनाने की मांग उठी,पुनीराम भी दावेदार

कोरबा। भाजपा कोसाबाडी मंडल में कौन बनेगा मंडल अध्यक्ष इसकी जोर आजमाइश और राजनीति तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के निवास स्थल कोहड़िया में बड़ी संख्या में भाजपा के सक्रिय सदस्यों ने जाकर मांग किया किये राजेश राठौर को कोसाबाडी मंडल का अध्यक्ष बनाया जाए या पुनीराम साहू को बनाया जाए।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोसाबाडी मंडल के सभी सक्रिय सदस्यों ने जाकर छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से उनके निवास स्थल कोहड़िया में जाकर मुलाकात कर मांग किया गया कोसाबाडी मंडल के अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर राजेश राठौर या पुनि राम साहू को बनाया जाए।

 

आपको बता दें कोरबा के चार विधानसभा में 19 मंडल टोटल आते हैं। कोसाबाडी, कोरबा, दर्री, बालको, कोसाबाडी मंडल के अंतर्गत 19 वार्ड (शक्ति केंद्र) 75 बूथ आते हैं जो कोरबा जिले के सबसे अधिक जन संख्या वाला मंडल में से एक है जिनका क्षेत्रफल भी बेहद काफी बड़ा है कोसाबाडी मंडल के लिए पैनल में संगठन को नाम प्रस्तावित किए गए हैं छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री पवन सायं तय करेंगे कि किसको कोसाबाडी के मंडल अध्यक्ष नियुक्त करना है वह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन कोसाबाडी मंडल को लेकर राजनीति सरगर्मी तेजी से बढ़ते जा रही है। और शतरंज की चाल सैय और मात किसके पक्ष में जाता है या आने वाला समय ही बताएगा।

 

मंडल अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्षों के लिए होता है लेकिन वर्तमान मंडल अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो चुका है वह 5 वर्षों से मंडल अध्यक्ष के पद में बने हुए हैं 2 वर्ष का कार्यकाल विधानसभा और लोकसभा चुनाव के कारण पूरे छत्तीसगढ़ में बढ़ाया गया था वर्तमान मंडल अध्यक्ष के व्यवहार एवं कार्यशाली को लेकर उनके ही सहयोगी समय-समय पर आलोचना एवं नाराजगी व्यक्त करते रहे हैं आज उनके पास संगठन में काम करने के लिए कार्यकर्ता भी नहीं है उसी का नतीजा है कि कोसाबाडी मंडल के सभी सक्रिय सदस्य गण छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री से मिलकर अपनी बातों को विस्तार से रखे हैं और प्रदेश संगठन तक बात पहुंचाने की बात कही गई है और उन्होंने कहा है कि संगठन को मजबूती से चलने वाला अनुभवी व्यक्ति की जरूत संगठन को हमेशा से रही है ऐसे ही व्यक्ति को संगठन का दायित्व दिया जाएगा जिसके लिए हमारे छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री पवन साय नाम तय करेंगे किसको मंडल अध्यक्ष बनाना है।

 

आपको बता दें डॉक्टर राजेश राठौर के पक्ष में लक्ष्मण श्रीवास, संतोष केवट, प्रकाश अग्रवाल, दिनेश वैष्णव, रितेश साहू, राजकुमार राठौर, शिव जायसवाल, मुनीराम साहू, गोविंद साहू, डॉक्टर राजेश राठौर को संगठन का काफी अनुभव है लंबे समय से संगठन में भाजपा को मजबूत करने के लिए काम करते रहे हैं जिसका पूरा फायदा उनको वर्तमान में मिलता हुआ नजर आ रहा है। धन्यवाद

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button