राज्य समाचार
मानव सेवा मिशन ने शुरू किया कंबल वितरण अभियान
कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )बढ़ती ठंड से जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा और घुमंतु लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से मानव सेवा मिशन ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण अभियान प्रारंभ किया है। कल रात मिशन के सदस्यों ने कोरबा रेल्वे स्टेशन, इतवारी बाजार, ट्रांसपोर्ट नगर में जाकर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया।
कल रात सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, राजेश धीवर, अशोक पटेल, दिनेश पृथ्वीकर, पार्षद तरुण राठौर, केशव साहू और श्रीकांत वर्मा उपस्थित रहे।
जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा तत्पर
टीम मानव सेवा मिशन, बालको
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
