मनोरंजन

फ्राइडे और हेलीकॉप्टर परदे पर दर्शको का मन जितने में असफल

Spread the love

यह शुक्रवार (12 अक्टूबर) वाकई में FRYDAY साबित हुआ, क्योंकि चार फ़िल्में रिलीज़ हुईं, मगर एक भी एक करोड़ का कलेक्शन नहीं पा सकी। यहां तक कि काजोल की कमबैक फ़िल्म हेलीकॉप्टर ईला भी बॉक्स ऑफ़िस पर क्रैश हो गई।
‘हेलीकॉप्टर ईला’ को प्रदीप सरकार ने निर्देशित किया है। सिंगल मॉम और उसके बेटे के संबंधों पर आधारित इस फ़िल्म को क्रिटिक्स ने तो सराहा, लेकिन दर्शकों ने नकार दिया है। ट्रेड जानकारों के अनुसार, पहले दिन फ़िल्म महज़ 75 लाख ही जमा कर सकी, जबकि 3 करोड़ के आस-पास ओपनिंग लेने की उम्मीद की गई थी। काजोल ने फ़िल्म में ईला का किरदार निभाया है, जबकि बंगाली एक्टर रिद्धि सेन ने उनके बेटे का रोल प्ले किया है। इस फ़िल्म का निर्माण अजय देवगन की कंपनी ने ही किया है। हेलीकॉप्टर ईला के लिए यह ओपनिंग वीकेंड बेहद अहम हो गया है।
अभिषेक डोगरा निर्देशित फ्रायडे से गोविंदा ने पर्दे पर वापसी की। अपने करियर की इस पारी में बॉलीवुड में फिर से नंबर वन बनने की कोशिशों में जुटे गोविंदा को एक बार फिर दर्शकों ने ठेंगा दिखा दिया। फ्रायडे को लेकर क्रिटिक्स बंटे रहे, मगर दर्शकों ने एकजुटता दिखायी। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन फ्रायडे को सिर्फ़ 40 लाख मिले हैं, जो रेस में बने रहने के लिए बेहद कम है। फ्रायडे में गोविंदा के साथ वरुण शर्मा की जोड़ी पर्दे पर आयी है। अभिषेक की यह दूसरी फ़िल्म है। उन्होंने अरबाज़ ख़ान के प्रोडक्शन में बनी डोली की डॉली से बॉलीवुड में बतौर निर्देशक पारी शुरू की थी।
‘तुम्बाड’ क्रिटिक्स का दिल जीतने में कामयाब रही, मगर दर्शकों का दिल जीतने के लिए इसे थोड़ा और ज़ोर लगाना होगा। इस थ्रिलर फ़िल्म को पहला दिन 65 लाख मिले हैं। फ़िल्म में सोहम शाह ने लीड रोल निभाया है, जिनकी काफ़ी तारीफ़ हो रही है।
भट्ट कैंप से आयी जलेबी भी फीकी रही। बंगाली फ़िल्म प्राकटन के इस रीमेक में रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा ने लीड रोल्स निभाये हैं। फ़िल्म का पहला पोस्टर काफ़ी चर्चित रहा था, जिसमें ट्रेन की खिड़की में बाहर की तरफ़ लटकी हुई रिया वरुण को किस कर रही हैं, मगर फ़िल्म का पहला दिन ख़राब रहा।
ट्रेड सूत्रों के अनुसार इसकी ओपनिंग भी 50 लाख के आस-पास रहने का अनुमान है। पिछले कुछ अर्से से बॉक्स ऑफ़िस पर स्त्री, सुई धागा, अंधाधुन जैसी कंटेंट रिच फ़िल्में कमाल कर रही हैं। ऐसे में 12 अक्टूबर को रिलीज़ हुई फ़िल्मों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button