राज्य समाचार

धान के अवैध परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा जांच अभियान

Spread the love

कोण्डागांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन में अवैध धान के आवक और परिवहन को रोकने के लिए कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार राजस्व विभाग और खाद्य एवं मण्डी विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा आज फरसगांव अनुविभाग के विभिन्न गोदामों में जांच की गई।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फरसगांव  अश्वनी कुमार पुसाय के नेतृत्व में दल ने प्रमुख थोक और फुटकर व्यापारी गोदामों की सघन जांच की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांच के दौरान बाबा राईस मिल फरसगांव में स्टॉक पंजी के अनुसार 1653.51 क्विंटल धान का भौतिक सत्यापन किया गया, लेकिन यहां 1968.51 क्विंटल धान पाए गए, जो कि 315 क्विंटल, 786 बोरा धान भी अनधिकृत रूप से रखा गया था।
इसी तरह, मे. लखन प्रसाद साहू बड़ेडोंगर के गोदाम में 140 बोरा धान (लगभग 56 क्विंटल) बिना मंडी अभिलेख के पाए गए, जिस पर जांच दल ने मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए धान को जब्त कर लिया।

इस अवसर पर तहसीलदार फरसगांव डॉ. कुमार, नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस नेताम, सहायक खाद्य अधिकारी  उत्तम जगत, मंडी निरीक्षक  हरिशचंद बघेल, हल्का पटवारी फरसगांव  पवन कुमार नेताम और हल्का पटवारी बडेडोंगर  दिनेश राणा उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button