राज्य समाचार

रायपुर : किन्नर से शादी कर शर्मिंदगी में युवक ने कर ली खुदकुशी

Spread the love

रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के राम नगर, राजेंद्र नगर में एक किन्नर से शादी करने के बाद शर्मिंदगी में युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। युवक के परिजनों ने किन्नर पर दबाव बनाकर बेटे को परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अफसरों से जांच की मांग की है।
गुढ़ियारी थाना प्रभारी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। राम नगर, राजेंद्र नगर निवासी यशवंत साहू (21) पिता लखन साहू एसी मिस्त्री था। शुक्रवार की आधी रात यशवंत ने अपने कमरे में पंखे के हुक में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो मृतक के पिता लखन ने बताया कि यशवंत ने कुछ दिनों पहले एक किन्नर से विवाह किया था। किन्नर उसे अपने साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था। इससे वह काफी परेशान हो गया था और विवाह करने पर उसे शर्मिंदगी हो रही थी।
शुक्रवार की रात को 11 बजे वह घर आकर रसोई घर में ही सो गया। ढाई बजे उसकी मां की नींद खुली तो यशवंत ने फांसी लगा ली थी। परिजनों का आरोप है कि किन्नर के दबाव में आकर यशवंत ने आत्महत्या की

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button