राज्य समाचार
कुएं में महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका
रायपुर । पुरानी बस्ती स्थित जैतू साव मठ के पास कुएं में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुई है। महिला के सिर में चोट के निशान मिले है, जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। इलाके में रह रहे स्थानीय निवासियों ने कुएं में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि कुएं में करीब 36 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। शव देखकर पता चलता है कि एक दो दिन पुराना है। पूरा शरीर सफेद पड़ गया है और काफी सूजा हुआ भी है। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। ग्रिल काटकर गोताखोर की मदद से महिला का शव निकाला जाएगा। अगर शव में किसी प्रकार का निशान होगा तो उस पर जांच की जाएगी। स्थानीय लोग भी महिला की पहचान नहीं कर पा रहे हैं।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now