राज्य समाचार

श्रमिक ने गर्म भट्टी में कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

रायगढ़ । जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। सिंघल इंडस्ट्रीज में एक श्रमिक ने गर्म भट्टी में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रायगढ़ के ग्राम तराई मॉल स्थित सिंघल इंडस्ट्रीज की है, जहां लोहा और इस्पात का काम होता है। यहां कई सैकड़ों श्रमिक काम करते हैं। गुरुवार को एक श्रमिक ने अचानक गर्म भट्टी में कूदकर अपनी जान दे दी, जिससे वहां काम करने वाले सभी लोगों में भय का माहौल बन गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस और एकफ एसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि श्रमिक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस फिलहाल इंडस्ट्री के अन्य श्रमिकों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के कारणों को जानने की कोशिश कर रही है।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button