राज्य समाचार
फैंसी स्टोर्स में जा घुसी अनियंत्रित डायल 112, दुकान में रखे सामान को नुकसान
शॉप के ओनर ने डायल 112 के खिलाफ दर्ज कराया मामला दुकानदार ने नुकसान के एवज में मुआवजे की मांग की है
रायपुर। डायल 112 की गाड़ी शनिवार तड़के 5.30 बजे एक फैंसी स्टोर में जा घुसी। इससे फैंसी स्टोर में रखा हजारों रुपए का सामान बर्बाद हो गया। घटना के बाद दुकानदार ने थाने में डायल 112 के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दुकानदार मुआवजे की मांग कर रहा है। लोगों तत्काल राहत देने के लिए तैनात डायल 112 शनिवार को उरला थाना इलाके के चंद्रदेव की दुकान के लिउ मुसीबत बन गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक डायल 112 का ड्राइवर नशे में था। दुर्घटना के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।
साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा
एसपी आरिफ शेख ने बताया कि सूमो के ड्राइवर ने साइकिल चालक को बचाने के लिए गाड़ी मोड़ी, जो सामने तेज गति से आ रहे ट्रक से टकरा सकता था, लेकिन गाड़ी चालक की कुशलता से साइिकल चालक की जान बच गई।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now