राज्य समाचार

सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत

Spread the love

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी में दशहरे की रात एक अनियंत्रित पिकअप ने पुलिस कांस्टेबल को ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना लोरमी के चिल्फी थाना क्षेत्र के बोड़तरा गांव में हुई। ग्रामीणों ने जब सड़क पर शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि, मृतक कांस्टेबल प्रशांत मसीह चिल्फी थाने में पदस्थ थे। हादसे से ठीक पहले शाम करीब 8 बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर बोड़तरा की तरफ खाना खाने के लिए आए हुए थे। जिसके बाद वह चिल्फी की तरफ वापस जा ही रहे थे। इसी बीच रात तकरीबन 9 बजाकर 36 मिनट के करीब अचानक अनियंत्रित पिकअप ने विपरीत दिशा से आकर उन्हें ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना पाकर पहुंचे चिल्फी थाना पुलिस ने कांस्टेबल प्रशांत मसीह के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए लोरमी रवाना कर दिया है। वहीं घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button