राज्य समाचार

कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल आज विकासखंड मैनपुर के ग्राम कुचेंगा पहुंचकर उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचकर छोटे बच्चों के पढ़ने, खेलने और खाने की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने स्नेहभाव से बच्चों से उनका नाम पुछा और आंगनबाड़ी में खाने और पढ़ने के लिए उपलब्ध चीजों के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने भी बड़ी ही मासूमियत और चहकते हुए कलेक्टर को अपना नाम बताया, साथ ही प्रतिदिन उपलब्ध भोजन की जानकारी दी।

इस दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से वितरित किए जाने वाले पूरक पोषण आहारों के बारे में जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ली। उन्होंने बच्चों, गर्भवती – शिशुवती महिलाओं तथा कुपोषण स्तर की जानकारी लेकर नियमित पौष्टिक आहार का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश कार्यकर्ता को दिए। इसी प्रकार कलेक्टर अग्रवाल ने कुचेंगा में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के इलाज के लिए सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने गांव के सभी लोगों के आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड निर्माण की जानकारी लेकर छूटे हुए सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने तथा उसका स्वास्थ्य पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान कलेक्टर अग्रवाल ने स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय होकर काम करने के निर्देश केंद्र प्रभारी को दिए। साथ ही ओपीडी के माध्यम से अधिक से अधिक मरीजों का ईलाज करने के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम मैनपुर पंकज डाहिरे, संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button