राज्य समाचार

द्वितीय चरण : बलरामपुर जनपद क्षेत्र में होगा मतदान

मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री का किया गया वितरण

बलरामपुर, (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले के बलरामपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में 20 फरवरी को मतदान संपन्न होगा। द्वितीय चरण के मतदान के लिये मतदान दलों को बलरामपुर मुख्यालय अंतर्गत बनाए गए स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल स्ट्रांग रूम से मतदान सामग्री का वितरण कर रवाना किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल ने मतदान कर्मियों को किए जा रहे मतदान सामग्री वितरण का जायजा लिया एवं सुचारू रूप से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराये जाने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारी मतदान सामग्रियों का मिलान कर सम्बन्धित सेक्टर ऑफिसर के नेतृत्व में निर्धारित रुट के बसों के जरिये अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिये रवाना हुए। त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत बलरामपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में आम निर्वाचन के लिए 183 मतदान केन्द्र बनाये गये है। जिनमें 768 मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस क्षेत्र में कुल 83 हजार 737 मतदाता है। जिसमें 41 हजार 456 पुरुष मतदाता एवं 42 हजार 281 महिला मतदाता है जो 20 फरवरी को मतदान दिवस अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस मौके पर निर्वाचन दायित्व से जुड़े अनुविभागीय अधिकारी  अमित श्रीवास्तव, तहसीलदार  रॉकी एक्का, जनपद सीईओ रणवीर साय सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button