राज्य समाचार
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कोरबा में किया कैरम का आनंद
0.वरिष्ठ कांग्रेसी के निधन पर जताया शोक
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
कोरबा,06 अक्टूबर । नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने कोरबा प्रवास के दौरान सियान सदन में वरिष्ठ नागरिकों के साथ कैरम खेलकर अपने बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी इशहाक रिजवी के निधन पर शोक संवेदना भी व्यक्त की।
डॉ. महंत ने बताया कि रिजवी परिवार से उनका विशेष संबंध है और वे कांग्रेस के सच्चे वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। उन्होंने रिजवी परिवार से भेट कर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मूरित राम साहू, धरम निर्मले, सुरेश सहगल, हरीश परसाई, श्याम सुंदर सोनी, सनत दीवान, सुनील जैन, समिति के अध्यक्ष विमल थवाईत, सचिव बोध सिंह, उपाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह, यहसान खान, खगेश्वर सिंह, बजरंग सोनी, रियाज अली, प्रदीप जायसवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
Live Cricket Info