राज्य समाचार

7 जिलों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं, प्रदेश भर में सक्रिय मरीजों की संख्या 88

Spread the love

कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज बहुत कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है। प्रदेश में अभी कोरोना संक्रमितों की संख्या 88 है। राज्य के सात जिलों बेमेतरा, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कांकेर और नारायणपुर में वर्तमान में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। अभी प्रदेश की औसत पॉजिविटी दर 0.17 प्रतिशत है।

प्रदेश के 20 जिलों में 4 अप्रैल को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 7217 सैंपलों की जांच में 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर जिले में 4 अप्रैल को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। इस दिन दुर्ग, रायपुर, धमतरी, बलरामपुर-रामानुजगंज और बीजापुर में एक-एक, कोरबा और सुकमा में दो-दो तथा बिलासपुर में तीन नए संक्रमित मिले हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button