राज्य समाचार

BJP का पोस्टर वॉर : ‘प्रदेश म अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज’

NSUI नेता की गिरफ्तारी पर साधा निशाना, कांग्रेस पर किया कटाक्ष

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक कार्टून पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में दो किसानों को आपस में बातचीत करते हुए दिखाया गया है, जिसमें प्रदेश में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था पर तंज कसा गया है। पोस्टर में लिखा गया है, “प्रदेश में अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज, काबर की अपराधी मन ऊपर नकेल कसत है विष्णु सरकार।”

इसके साथ ही, भाजपा ने गुरुवार को अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक और पोस्ट साझा किया, जिसमें सूरजपुर हत्याकांड में NSUI नेता चंद्रकांत चौधरी की गिरफ्तारी का जिक्र किया गया। भाजपा ने लिखा, “प्रदेश में हो रहे आपराधिक गतिविधियों में कांग्रेसियों का हाथ है। कांग्रेसी संरक्षण में पल रहे गुंडे या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधी हों, राज्य में अराजकता फैलाने वालों पर विष्णु का सुदर्शन चलेगा।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गौरतलब है कि सूरजपुर हत्याकांड में पुलिस ने NSUI जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग ने बताया कि इस डबल मर्डर में कुलदीप साहू और चंद्रकांत चौधरी सहित अन्य तीन लोग शामिल थे। इस घटना के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं।

इस राजनीतिक वार-पलटवार के बीच, कांग्रेस और भाजपा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिससे राज्य की राजनीतिक स्थिति और गरमा गई है।

 

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button