राज्य समाचार

कड़ी सुरक्षा के बीच हेलीकॉप्टरों से मतदान दल रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के लिए नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के 16 संवेदनशील मतदान केन्द्रों के मतदान दलों को आज मतदान सामग्री के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया। वहां 12 नवम्बर को मतदान होना है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुगम मतदान के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों को लाने-ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। बेहतर सुरक्षा के लिए राज्य और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान पर्याप्त संख्या में तैनात किए गए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button