राज्य समाचार

पानी से बर्बाद ट्रामा सेंटर का बेसमेंट,लाखों की सम्पत्ति खराब

प्रारम्भिक खामियों के कारण भूतल के कमरे, लिफ्ट,रैम्प सब पानी-पानी हो रहे

Spread the love

कलेक्टर ने सुध ली है, अब जल्द होगी मरम्मत

कोरबा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में उनके द्वारा अगस्त 2023 में उद्घाटित 8 करोड़ का ट्रामा सेंटर तत्कालीन निर्माण संबंधी अनदेखी/खामियों का शिकार हुआ है। बताया जाता है कि निर्माण के समय से ही इसके भूतल में जमीन के भीतर से पानी का रिसाव शुरू हुआ और वह आज तक निरंतर हो रहा है। बरसात के दिनों में यह रिसाव काफी मात्रा में होने से भूतल में घुटने तक पानी भरने की समस्या होती रही है। पानी बाहर निकालने के लिए यहां मोटर पंप भी लगाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भूतल में जहां कि टाइल्स आदि लगाने के साथ-साथ मरीज के आवागमन के लिए रैम्प, लिफ्ट और विद्युत आपूर्ति के लिए इलेक्ट्रिक पैनल कक्ष भी स्थापित किया गया। यहां अस्पताल के चिकित्सकीय कामकाज/स्टोर से संबंधित लगभग आधा दर्जन कमरे भी निर्मित कराए गए हैं लेकिन लगातार जल भराव के कारण इन सभी कमरों का इस्तेमाल बंद कर दिया गया। लिफ्ट खराब हो चुकी है और कबाड़ के शक्ल में भूतल का हिस्सा लंबे समय से दर्शित हो रहा है। बारहों महीने भूतल में पानी भरा होने के कारण जहाँ नींव के कमजोर होने, सीपेज की समस्या बढ़ने की संभावना को बल मिलता रहा है वहीं इसके कारण ट्रामा सेंटर का एक बड़ा हिस्सा अनुउपयोगी साबित होता आया है। इस तरफ ना तो ट्रामा सेंटर के प्रबंधन, मेडिकल कॉलेज प्रबन्धन ने पूर्व में ध्यान दिया और न ही जिला प्रशासन ने।

मौजूदा कलेक्टर अजीत वसंत ने इसकी जानकारी होने पश्चात गंभीरता से लेते हुए समाधान के लिए राशि स्वीकृत की है। निश्चित ही लगातार बह रहे जल का उपचार कर देने और जल का प्रवाह ट्रामा सेंटर के भीतर रोकने की जुगत करने के बाद वर्षों से अनुपयोगी भूतल का सदुपयोग हो सकेगा।

 

 

0 DMF से ट्रामा सेंटर में 06 कार्यों के लिए 87 लाख 49 हजार की स्वीकृति

कलेक्टर अजीत वसंत ने मेडिकल कॉलेज स्थित ट्रामा सेंटर में 06 आवश्यक कार्यों के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 87 लाख 49 हजार की राशि स्वीकृत की है। विगत कुछ समय से ट्रामा सेंटर में महत्वपूर्ण चिकित्सकीय कार्यों हेतु सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने पर मरीजों सहित चिकित्सकीय स्टाफ को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। कलेक्टर ने आवश्यकताओं को देखते हुए ट्रामा सेंटर कोरबा में परिचारकों हेतु जनरल वार्ड एवं आईसीयू वार्ड हेतु 02 नग प्रतिक्षालय, शेड, विद्युतीकरण सहित निर्माण हेतु राशि 20,17,000 रुपए, मेडिकल कॉलेज स्थित ट्रामा सेंटर कोरबा का सीपेज उपचार, पेटिंग, बेसमेंट में वाटर प्रूफिंग का कार्य हेतु राशि 14,29,000 रुपए, ट्रामा सेंटर कोरबा में गंभीर मरीजो हेतु पुराने रैंप के स्थान पर भूतल से तृतीय तल तक नवीन रैंप निर्माण हेतु राशि 17,89,000 रुपए, ट्रामा सेंटर कोरबा में प्लिंथ प्रोटेक्शन, ड्रेनेज वर्क, सेप्टिक टैंक, नाली, एवं सोक पिट निर्माण हेतु राशि 14,63,000 रुपए, परिचारको हेतु महिला वार्ड एवं लेबर वार्ड हेतु 02 नग प्रतीक्षालय शेड का निर्माण कार्य हेतु राशि 18,61,000 रुपए, ट्रामा सेंटर कोरबा में इलेक्ट्रिकल पैनल का निर्माण हेतु राशि 1,90,000 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button