राज्य समाचार

ASI गिरफ्तार, दोस्ती कर महिला के साथ रेप करने का आरोप

Spread the love

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सहायक उपनिरीक्षक प्रभात साहू पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। भटगांव पुलिस आरोपी एएसआई को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।बताया जा रहा है कि, प्रभात साहू पहले भाटापारा थाने में पदस्थ था। पीड़ित महिला भी वहीं की रहने वाली है। किसी केस के सिलसिले में सहायक उपनिरीक्षक प्रभात साहू से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद उन दोनों में दोस्ती हुई। फिर सहायक उपनिरीक्षक प्रभात साहू का ट्रांसफर भटगांव में हुआ। जान-पहचान होने के कारण उसके भटगांव बुलाने पर महिला उससे मिलने चली गई। इसके बाद प्रभात साहू ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद महिला ने भाटापारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभात साहू को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुभटगांव थाना प्रभारी राजेश साहू से इस संदर्भ में जानकारी लेने की मीडिया कर्मी लगातार कोशिश कर रहे हैं। लेकिन थाना प्रभारी गोलमोल जवाब दे रहे हैं। इसके साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी भी इस मामले में कुछ भी कहने से बचने की कोशिश कर रहे हैं.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button