राज्य समाचार

एसपी आफिस रायगढ़ में डेंगू का कहर,प्रशासन एलर्ट  

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कमिश्नर ने बताया,स्थिति नियंत्रण सतर्क रहे लोग

 

रायगढ़। शहर में डेंगू कहर जारी है। एक के बाद शहर का लगभग आधे से अधिक क्षेत्र में डेंगू के मरीज मिल चुके है। इस बीच एक बुरी खबर है यह समाने आई कि रायगढ़ एसपी ऑफिस में डेंगू ब्लास्ट हुआ है। यहां पदस्थ महिला पुलिस कर्मी समेत 5 वर्दीधारियों के डेंगू पॉजिटिव निकलने से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया था।

इसे लेकर नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड में आ चुका है। यद्यपि निगम प्रशासन की अब तक की तमाम कोशिशों के बावजूद डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिर भी इस साल बारिश के पूर्व की गई तैयारियों की वजह से पिछले साल की तरह इस वर्ष डेंगू के प्रकोप से शहर के किसी भी घर का कोई चिराग नही बुझा है।

 

फिर भी मच्छरों से फैलने वाली इस खतरनाक बीमारी की त्रासदी से आज भी शहर का आम नागरिक बुरी तरह से डरा हुआ है। खासकर शहर की पुरानी बस्तियों में रहने वाले लोगों में डेंगू का सबसे ज्यादा खौफ है, क्योंकि सबसे ज्यादा मरीज यही मिलते रहे हैं। इस वजह से शहर के सभी सरकारी अस्पतालो से लेकर नर्सिंग होम में डेंगू के मरीज आज भी इलाज कराते देखे जा सकते हैं। इसी क्रम में अब एसपी ऑफिस में डेंगू विस्फोट होने का मामला सामने आया है।

 

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ड्यूटी देने वाले करीबन 5 वर्दीधारियों को डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है। डेंगू पीड़ितों में एक महिला भी शामिल हैं। सूत्रों की माने तो एस पी ऑफिस में पदस्थ सब इंस्पेक्टर, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और कुछ आरक्षक अभी डेंगू पॉजिटिव निकले हैं। एक ही दफ्तर में एक साथ आधे दर्जन वर्दीधारियों के डेंगू पीड़ित होने से विभाग में खलबली मचना स्वाभाविक है। वही जहां एक तरफ डेंगू प्रभावित पुलिस कर्मचारियों का अस्पताल में सघन उपचार जारी है। तो दूसरी तरफ निगम प्रशासन फिर एक बार एलर्ट मोड में आ चुका है। निगम आयुक्त ने बताया कि शहर के सरकारी भवनों में बारिश का पानी जमा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यलयों के आसपास बड़े पैमाने पर साफ सफाई के साथ फागिंग की जा रही है। वर्तमान में स्थिति काफी नियंत्रण में है और डेंगू संक्रमितों की संख्या भी घटने लगी है। पहिए प्रतिदिन 30 से 40 डेंगू पीड़ित सामने आ रहे थे,इनकी संख्या अब घटकर 20 के आसपास हो गई है। जो बारिश के खत्म होते तक शून्य हो जाएगी। फिर भी डेंगू से बचाव के लिए शहर वासियों को भी जागरूक होना पड़ेगा। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने कहा कि बारिश के इस अंतिम चरण में अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दे। घर और कार्यालय के परिसर को बिल्कुल साफ सुथरा रखें। इसी तरह हम डेंगू पर नियंत्रण पा सकेंगे।।

 

विजुवल,,=एसपी आफिस रायगढ़

 

बाइट,,1 सुनील कुमार चंद्रवंशी निगम आयुक्त रायगढ़ छ ग

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button