राज्य समाचार

सफलता की कहानी : दुजेमति की हवाई जहाज में सफर करने का सपना महतारी वंदन योजना से हुआ पूरा

सारंगढ़- बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाएं न सिर्फ आर्थिक सहायता प्रदान कर रही हैं, बल्कि राज्य की महिलाओं के सपनों को नई उड़ान भी दे रही हैं। ऐसी ही एक योजना है महतारी वंदन योजना, जिसने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम टुंडरी की निवासी दुजेमती सोनवानी के जीवन में अद्वितीय बदलाव ला दिया है।

लाभार्थी दुजेमति सोनवानी, एक घरेलू महिला है, जो पहले कभी भी हवाई यात्रा करने के बारे में नहीं सोच पाई थीं, अब इस योजना की मदद से अपने इस सपने को साकार कर चुकी हैं। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से मिलती है। दुजेमती ने धीरे-धीरे इस राशि को एकत्रित किया और अपनी पहली हवाई यात्रा की योजना बनाई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लाभार्थी महिला दुजेमती ने रायपुर से जगदलपुर की हवाई यात्रा की और जगदलपुर के प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात का भ्रमण किया। यह यात्रा उनके जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव था, जिसे उन्होंने वर्षों से सपनों में संजोया हुआ था। दुजेमती ने बताया कि बचपन से ही वह हवाई जहाज में सफर करने का सपना देखती थीं, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण यह कभी संभव नहीं हो पाया था। महतारी वंदन योजना ने न केवल उनके इस सपने को पूरा किया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का एक नया अहसास भी दिया। उन्होंने खुशी-खुशी बताया कि इस योजना से उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता मिलती है, जिसका उपयोग वे कभी त्योहारों की खरीदारी में करती हैं, तो कभी अपनी यात्रा की इच्छाओं को पूरा करने में। दुजेमती ने छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उनके जैसे कई महिलाओं के जीवन में उम्मीद की नई किरण जलाई है। आज वे गर्व महसूस करती हैं कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ पाकर वे अपने सपनों को पूरा कर पा रही हैं। यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण साधन बन गया है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button