राजनीतीराज्य समाचार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का सरगुजा दौरा, आज अंबिकापुर में RSS का पथ संचलन

15.11.22| 16 नवंबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत संघ की प्रांतीय बैठक में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही बैठक के बाद जिले के विभिन्न समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से मुलाकात भी कर सकते हैं. मोहन भागवत का छग का सरगुजा दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि आदिवासी बहुल इलाके में संघ की पैठ मजबूत होगी. इसके साथ ही संघ की विचारधारा को मजबूती मिलेगी. इसका सीधा असर आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा.

पथ संचालन के बाद 3.30 बजे संघ प्रमुख कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, जहां उनका लगभग एक घंटे तक का बौद्धिक कार्यक्रम होगा, जिसमें संघ प्रमुख विभिन्न जिलों से आए हजारों लोगों को संबोधित करेंगे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पथ संचालन के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत 16 नवंबर को सुभाषनगर के सरस्वती महाविद्यालय में संघ के प्रचारकों साथ बैठक करेंगे, जिसमें लगभग 60 से अधिक विभिन्न क्षेत्र और प्रांत के स्वयंसेवक होंगे. बताया जा रहा है कि बैठक में विधानसभा की चुनावी रणनीति के साथ छत्तीसगढ़ खास कर सरगुजा में हो रहे डिलिस्टिंग जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button