राज्य समाचार

भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल की कमान अब महर्षि बाजपेयी के हाथों में

Spread the love

 

जिला उपाध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी, संगठन विस्तार और युवा शक्ति को मजबूत करने का लिया संकल्प

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

बिलासपुर।  भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने 6th संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भाजयुमो बिलासपुर शहर के जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी को भाजयुमो बिलासपुर  मध्य मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

 

 

महर्षि बाजपेयी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन की विभिन्न गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। संगठनात्मक क्षमता, सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी तथा युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते  हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक हलकों में उन्हें बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के करीबी कार्यकर्ताओं में भी माना जाता है।

 

 

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद महर्षि बाजपेयी ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता सहित प्रदेश एवं जिला संगठन  के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने मध्य मंडल में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

 

 

महर्षि बाजपेयी की नियुक्ति पर भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। संगठन के नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सक्रिय, मजबूत तथा प्रभावी भूमिका निभाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button