राज्य समाचार

ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर चोरी बैंक में दस्तावेज बिखरे मिले, पुलिस जांच में जूटी

Spread the love

 

रायगढ़ – रायगढ़ जिला में चोरी की घटना घटित हुई है। इस बार चोरों ने ग्रामीण बैंक को अपना निशाना बनाया। जहां सुबह बैंक का ताला टूटा मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खम्हार में ग्रामीण बैंक का संचालन किया जाता है। जहां रविवार की सुबह करीब 6 बजे बैंक के पास होटल चलाने वाले ग्रामीण ने देखा कि बैंक के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद उसने मामले की जानकारी बैंककर्मियों को दी। ऐसे में बैंक प्रंबधक समेत अन्य स्टाप मौके पर पहुंचकर मामले की सूचना धरमजयगढ़ थाना में दी। ऐसे में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी।

 

 

बैंक अंदर देखा गया कि दस्तावेज इधर-उधर बिखरे हुए हैं और लॉकर को खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन लॉकर नहीं खुलने की बात कही जा रही है। हालांकि बैंककर्मी कैश व दस्तावेज चोरी होने की जांच कर रहे हैं। जिसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि बैंक से कितने की चोरी हुई है।

 

बैंक का DVR भी ले भागा चोर

बताया जा रहा है कि चोर ने बड़ी ही आसानी से घटना को अंजाम दिया है। ताला तोड़कर चोर अंदर घुसा और यहां रखे CCTV डीवीआर को भी साथ ले गया है। फिलहाल मामले में बैंककर्मी की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले में आसपास के CCTV फूटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button