करियरराज्य समाचार

KORBA : नाला में मिली लापता पहाड़ी कोरवा की लाश,पांच दिन पहले गांव जाने के नाम पर हुआ था रवाना

कोरबा- कोरबा जिले केआंछीमार गांव में रहने वाले पहाड़ी कोरवा की सड़ी गली लाश डोमनाला में मिली है। मृतक करीब एक माह से अपने एक साथी के साथ कर्रानारा में मवेशी चरा रहा था। वह चार दिन पहले तबीयत खराब होने पर घर जाने निकला था। परिजनों ने युवक की मौत पर हत्या की आशंका जाहिर की है। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन रामपुर थानांतर्गत ग्राम पंचायत करूमौहा के आश्रित ग्राम आंछीमार में मुनीराम कोरवा परिवार सहित निवास करता है। उसका पुत्र तुलसी राम कोरवा 26 वर्ष रोजी मजदूरी करता था। करीब एक माह पहले उरगा क्षेत्र के ग्राम कर्रानारा में रहने वाला परसराम चरवाहे की तलाश में आंछीमार पहुंचा। उससे बातचीत के बाद तुलसी और जुगुत राम कोरवा मवेशी चराने कर्रानारा चले गए। वे करनारा स्थित सामुदायिक भवन में रहकर मवेशी चराने का काम कर रहे थे। सोमवार को तबीयत खराब होने पर तुलसी घर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन गांव नही पहुंचा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिसकी जानकारी होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। वे शुक्रवार को तुलसीराम के लापता होने की सूचना देने सिविल लाइन थाना पहुंचे, जहां से उन्हें उरगा थाना भेज दिया गया । उरगा थाना पहुंचने पर परिजनों को कर्रानारा के समीप डोमनाला में एक युवक के लाश मिलने की जानकारी हुई। उन्हों व रेखते ही मृतक की पहचान  कर ली। दरअसल उरगा लाला में एक युवक की सड़ी गली लाश होने की सूचना मिली थी। पुलिस शव को मर्क्युरी में रख शिनाख्ती का प्रयास कर रही थी। मामले में मृतक के पिता मनीराम ने अपने पुत्र के हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बेटे के साथ जरूर कुछ न कुछ अनहोनी घटित हुई है। बहरहाल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पोष्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत का खुलासा हो सकेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button