राज्य समाचार

अवैध धान परिवहन करते ट्रक से 26 हजार की वसूली

Spread the love

बिलाईगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भटगांव मंडी विभाग ने अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 400 कट्टा बोरी धान से भरे एक ट्रक को जप्त किया है। यह ट्रक शक्ति जिला के रनपोटा गांव से खरोरा स्थित बालाजी राईस मिल ले जाया जा रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, भटगांव मंडी अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक ट्रक अवैध रूप से धान का परिवहन कर रहा है। इस पर विभाग ने बंदारी के पास ट्रक को रोककर जांच की। ट्रक चालक वैध दस्तावेज दिखाने में असफल रहा, जिसके बाद ट्रक को जप्त कर भटगांव मंडी परिसर लाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ट्रक ड्राइवर कन्हैया लाल यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि धान रनपोटा से लोड किया गया था और उसे खरोरा की बालाजी राईस मिल पहुंचाना था। पूछताछ के दौरान बाद में एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा, जिसने बताया कि धान किसान की नहीं बल्कि एक व्यापारी का था।

इस पर मंडी विभाग ने मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए ₹26,600 की वसूली की, जिसमें मंडी शुल्क, कृषक कल्याण शुल्क और समझौता शुल्क शामिल है। शुल्क जमा होने के बाद ट्रक को छोड़ा गया।

वरिष्ठ सचिव शेख अब्दुल रहमान ने बताया कि यह कार्रवाई मंडी नियमों के पालन और अवैध व्यापार पर नियंत्रण के लिए की गई थी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button