राज्य समाचार

ओला पीड़ित किसानों को 9 लाख का मुआवजा वितरित, गांव में निकाली गई तिरंगा रैली

बिलासपुर । बेलगहना तहसील के 4 गावों के 164 ओला पीड़ित किसानों को आज 9 लाख रुपए की मुआवजा राशि का वितरण किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने कोनचरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावित कुछ किसानों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए। शेष किसानों को आरटीजीएस के जरिए राशि बैंक खातों में जमा करा दी गई।

गौरतलब है कि बेलगहना के ग्राम पहांदा, कोनचरा, सुखेना और जरगा के किसानों का रबी धान की फसल को ओला वृष्टि से नुकसान पहुंचा था। उन्होंने जनदर्शन में कलेक्टर को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की थी। कलेक्टर ने टीएल में रखकर इसकी प्रगति की समीक्षा की। राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को तेजी से सर्वे कर प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लाभान्वित किसानों में पहांदा के 116, कोनचरा के 33, सूखेना के 11 और जरगा के 4 किसान शामिल हैं। गौरतलब है कि प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत प्रति हेक्टेयर नुकसान के लिए 8500 रुपए की मुआवजा दी जाती है। 33 प्रतिशत अथवा इससे अधिक नुकसान पर मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत कोनचरा गांव में तिरंगा रैली भी निकाली गई। एसडीएम ने तिरंगे की शपथ भी दिलाई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर बेलगहना तहसीलदार कोसले, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि,ग्रामीण और किसान रैली में शामिल हुए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button