राजनीतीराज्य समाचार

दुर्ग में जल्द शुरू होगी सिटी बस: भिलाई निगम ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया,

Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट की बैठक में सिटी बसों के संचालन की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही भिलाई नगर निगम ने बसों के संचालन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। निगम पुराने ठेका अनुबंध को समाप्त कर नया टेंडर जारी कर रहा है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। नई एजेंसी तय हो जाने के बाद बसों के संचालन की बागडोर उसके हाथ में दे दी जाएगी।

दूसरी ओर निगम के डिपो में पिछले लगभग तीन सालों से खड़ी बसों की हालत बदतर हो गई है। चोरों ने बसों के पहिए व अन्य सामान चोरी कर लिए हैं। इस स्थिति में इन बसों को रोड में लाने के लिए निगम को दो करोड़ रुपए से अधिक का फंड मेंटेनेंस के लिए चाहिए। शासन से यह राशि मिलने के बाद जब बस पूरी तरह से बन जाएंगी तभी इनका टेंडर हो सकेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कई सालों से खड़े होने से इनकी हालत खस्ता हो गई थी।इसलिए इनके मेंटेनेंस में दो करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है। राज्य सरकार को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इनका मेंटेनेंस कराया जाएगा। इसके बाद टेंडर जारी कर नई एजेंसी को संचालन का कार्य सौंपा जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button