राज्य समाचार
सीआरपीएफ जवान ने बाथरूम में की खुदकुशी
सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल केसीआरपीएफ जवान ने कैंप के बाथरूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की इस घटना के बाद पूरे कैंप में हड़कंप मच गया और पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ जवान ने कैंप के बाथरूम में आत्महत्या की। जवान का नाम विपुल भूयान है, जोकि सीआरपीएफ के 226 बटालियन में पदस्थ था। विपुल भूयान मूलतः असम का निवासी है और दो दिन पहले ही छुट्टी से वापस लौटा था। हालांकि विपुल भूयान की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
