राज्य समाचार

समुन्द्र सिंह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने भंसाली ने लगाया आवेदन

Spread the love

रायपुर। कांग्रेस नेता नितिन भंसाली ने तथाकथित करोड़ों के घोटाले में लिप्त आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी समुन्द्र सिंह के देश छोड़ कर भागने की आशंका व्यक्त करते हुए डीजीपी को पत्र लिखकर समुन्द्र सिंह के नाम देश के सारे हवाई अड्डों पर लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा शासनकाल में 9 वर्षों तक संविदा में आबकारी विभाग में ओएसडी के पद पर पदस्थ समुन्द्र सिंह के खिलाफ पूर्व में नितिन भंसाली ने शासन व प्रशासन को लिखित में शिकायत की थी। शिकायत पर ईओडब्ल्यू ओर एंटी करप्शन ब्यूरो की संयुक्त टीम ने समुन्द्र सिंह के घर और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमार कार्यवाही कर घोटाले से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किए। समुन्द्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कानून के तहत जुर्म दर्ज हुआ। नितिन भंसाली ने लिखित में बयान जारी कर बताया कि करोड़ों के आबकारी घोटाले में लिप्त समुन्द्र सिंह प्रदेश में कांग्रेस सरकार के आते ही इस्तीफा देकर फरार हो गए हैं। छापेमारी के दौरान भी समुन्द्र सिंह अपने किसी भी ठिकाने पर ईओडब्ल्यू के अफसरों को नही मिले। उनका फ़ोन भी कई महीनों से स्विच ऑफ है। भंसाली ने करोड़ो के आबकारी घोटाले के आरोप में लिप्त समुन्द्र सिंह के देश छोड़ कर भागने की आशंका व्यक्त की है। डीजीपी छत्तीसगढ़ शासन और आई.जी.ईओडब्ल्यू को पत्र लिख कर समुन्द्र सिंह के खिलाफ देश के सारे एयरपोर्ट पर लुक आउट सर्कुलर जारी किए जाने का अनुरोध किया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button