राज्य समाचार

BIG BREAKING : कोरबा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से पुलिस कॉलोनी के तीन बच्चों की मौत

 

कोरबा। जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। तालाब में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा रिसदी मार्ग स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी के बच्चों के साथ घटित हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार पुलिस कॉलोनी के तीन लड़के शुक्रवार को अपने साथियों के साथ रिसदी स्थित तालाब में नहाने गए थे। तालाब में विसर्जन के समय नहाते-नहाते तीनों बच्चे गहराई में चले गए और डूब गए। तत्काल बचाव का प्रयास किया गया, लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

बच्चों को आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पूरे पुलिस कॉलोनी और पुलिस परिवार में मातम पसर गया है। हर ओर गमगीन माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button