राज्य समाचार

अभनपुर रोड में डिस्बैलेंस होकर पलटी कार, एक की मौत वहीं 2 की हालत गंभीर

17.08.22| भिलाई कैंप दो इलाके के 6 दोस्त पिकनिक से लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इसमें से एक की मौत हो गई है, वहीं 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी दोस्तों ने पिकनिक के दौरान झरने के नीचे आजादी का तिरंगा लहराया और उसका वीडियो अपने भाई को भी भेजा था। उन्हें शायद यह नहीं पता था कि उनका यह वीडियो यादें बनकर रह जाएगा।

घायल आकाश के भाई कैलाश ने बताया कि कैंप दो शारदा पारा निवासी नीरज बर्नवाल (23 साल), आकाश कुमार चौधरी (23 साल), विनोद कुमार (22 साल), विश्वकर्मा गोड़ (24 साल), भागवत कुमार (23 साल) और पवन कुमार मांझी (24 साल) 15 अगस्त की सुबह 10 बजे गरियाबंद पिकनिक मनाने गए थे। वह लोग आकाश की कार से पिकनिक गए थे। इस दौरान उन्होंने झरने के नीचे नहाया। वहां आजादी का तिरंगा लहराया। उसका वीडियो बनाया और उसे अपने भाई को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया में भी डाला। पिकनिक मनाने के बाद सभी लोग कार शाम 5.30 बजे लौट रहे थे। पाटन अभनपुर रोड में अचानक कार डिसबैलेंस हो गई। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इसमें सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं। जिसमें इलाज के दौरान नीरज बर्नवाल (23 साल) की मौत हो गई। अभनपुर पुलिस सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button