राज्य समाचार

देवेंद्र यादव की रिमांड 30 सितंबर तक बढ़ी…

Spread the love

रायपुर । बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा केस में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मंगलवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने उनकी रिमांड अवधि 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है। वहीं एक बार फिर से वकील देवेंद्र यादव की जमानत अर्जी लगाएंगे, जिसकी आज सुनवाई होगी।

बता दें कि, विधायक देवेंद्र यादव की 17 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बलौदाबाजार के सीजेएम कोर्ट में पेशी हुई। पुलिस ने देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने उनकी रिमांड 30 सितंबर तक बढ़ा दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं देवेंद्र यादव के वकील ने कहा कि, पुलिस के ने 30 तारीख तक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, जिस पर हमने आपत्ति जताई। लंबी बहस के बाद सीजेएम  कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए देवेंद्र यादव की रिमांड को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। हमने जिला सत्र न्‍यायालय में बेल के लिए आवेदन किया है। उसकी सुनवाई 18 सितंबर यानी कि आज होगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button