राज्य समाचार

जन्मजात हृदय रोग स्क्रीनिंग शिविर

Spread the love

दुर्ग। चिरायु अंर्तगत 15 एवं 16 जुलाई 2024 को डी.ई.आई.सी जिला चिकित्सालय दुर्ग में जन्मजात हृदय रोग हेतु स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव नोडल अधिकारी आर.बी.एस., जिला प्रोग्राम मैनेजर  संदीप ताम्रकार के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय दुर्ग में एस.एम.सी हार्ट इंस्टीट्युट के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय चौरसिया एवं डॉ. तुषार मालेवार के सहयोग से जन्मजात हृदय रोग स्क्रीनिंग शिविर में जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित 121 बच्चों का जांच किया गया। जिसमंे से सर्जरी हेतु 23 बच्चांे को चिन्हांकित किया गया। 6 माह बाद 40 बच्चांे को पुनः जांच किया जाएगा। 50 बच्चांे का ईको जांच नार्मल पाया गया, 8 बच्चांे गंभीर हृदय रोग से ग्रसित है जिनका सर्जरी संभव नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अप्रेल 2024 से अब तक 10 बच्चांे का चिरायु योजना के अंर्तगत डी.ई.आई.सी में पंजीकृत आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क सर्जरी कराई गई है। जिसमें 1 बच्चे का कॉकलियर इंप्लांट हुआ है, जिनका निरंतर स्पीच थैरेपी डी.ई.आई.सी में दिया जा रहा है ताकि वह बच्चे अन्य सामान्य बच्चों की तरह सुन पायेगा व सामान्य जिन्दगी जी पायेंगे। 2 बच्चे का जन्मजात हृदय रोग की जटील सर्जरी कराई गयी। 5 बच्चांे का कटे-फटे-होट एवं तालु का क्लब फुट के 2 बच्चों की सर्जरी कराई गई है। 10 बच्चे जिनको जन्मजात विकृति थी। वे चिरायु की मदद से अब सामान्य जिन्दगी जी सकंेगे। शिविर को सफल बनाने में डी.ई.आई.सी टीम एवं चिरायु दल का विशेष योगदान रहा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button